Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

उर्फी जावेद का नया लुक देख फैंस बोले- ‘इतना दिमाग लाती कहा से हो यार’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उर्फी जावेद आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में रहती हैं। आए दिन उनका लुक सोशल मीडिया पर बवाल मचाता रहता है। कभी वो शीशे की ड्रेस बना लेती हैं, तो कभी ब्लेड से अपना आउटफिट क्रिएट करती हैं। कभी हजारों सिम कार्ड से बनी स्कर्ट पहन लेती हैं तो कभी सेफ्टी पिन को ही बदन लगा लेती हैं। ऐसा ही एक और लुक सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाने वाली हैं। जी हां, इस बार उर्फी ने अपनी ड्रेस बनाने के लिए ऐसी चीज का इस्तेमाल किया है, जिसके बारे में आपने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा।

उर्फी जावेद ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अपने ऊपर टेप लगाकर लेटी हुई देखी जा सकती हैं। जहां कुछ लोगों को क्रिएटिविटी पसंद आई तो कुछ ने उन्हें बेरहमी से ट्रोल भी किया। एक ने लिखा, “ये फैशन है?”। एक अन्य ने लिखा, “इतना दिमाग लाती कहा से हो यार कभी तार तो कभी घड़ी या तो या अब टेप का भी इस्तमाल के ली अच्छा ही इतना पैसे वाली हो के भी पैसा बचा रही हो।”

54

फैशनिस्टा बनने से पहले, उर्फी जावेद विभिन्न टेलीविजन कार्यक्रमों में काम किया है। दुर्गा, सात फेरे की हेरा फेरी, बेपन्ना, जीजी मां, दयान, ये रिश्ता क्या कहलाता है, और कसौटी जिंदगी की जैसे कुछ लोकप्रिय शो हैं जिनमें वह एक अभिनेत्री के रूप में दिखाई दी हैं। बिग बॉस ओटीटी की बदौलत वह तुरंत प्रसिद्ध हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img