जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर आयोजित एनआरएलएम के अंतर्गत नौ दिवसीय आंतरिक सामुदायिक सन्दर्भ व्यक्ति के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सीडीओ केपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीडीओ ने स्वयं सहायता समूहों को जिला प्रशाशन द्वारा हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
मंगलवार से आयोजित नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड कोतवाली की स्वयं सहायता समूह की 50 महिला प्रतिभागी प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि सभी आईसीआरपी अपने अपने क्षेत्र में जाकर मेहनत व लग्न से कार्य करें जिला प्रशासन उनके साथ है।
एनआरएलएम उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया की प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को विकास खण्ड के चयनित गावों में फिल्ड विजिटिंग के लिए ले जाया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षक अनूप सिंह, अमित नारंग, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, चेष्टा एवं विरजेश द्वारा संबंधित विषय में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

