Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तेजपाल सिंह पंवार का निधन

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार लक्सर सीट से विधायक रहे तेजपाल सिंह पंवार अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी के चलते देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीति जगत के साथ ही क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है। आज मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व भाजपा विधायक तेजपाल का निधन सोमवार देर रात उनके रुड़की स्थित निवास पर हुआ। तेजपाल सिंह पंवार 1991 में लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चुने गए थे। इसके बाद वे दूसरी बार 1993 में इसी सीट से भाजपा विधायक बने। तेजपाल सिंह पंवार 2008 से 2013 तक पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे तेजपाल सिंह पंवार 1997 से 2001 तक भाजपा जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपाइयों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके बेटे दिनेश पंवार ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को दोपहर बारह बजे मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शहर और देहात के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हरिद्वार जिले के अधिकतर विधायक भी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए रुड़की पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img