Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, बैंकिंग शेयरों और वैश्विक संकेतों का दिखा असर

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बाजार में नकारात्मक रुख देखा गया। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और ब्लू-चिप बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 106.78 अंक की गिरावट के साथ 81,223.78 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी ने भी कमजोरी दिखाई और 38.45 अंक टूटकर 24,628.45 अंक पर आ गया।

बाजार में गिरावट और तेज

उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में गिरावट और तेज हो गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 247.22 अंक टूटकर 81,082.80 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 67.15 अंक की गिरावट के साथ 24,599.75 के स्तर पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में कमजोरी और विदेशी बाजारों से मिल रहे दबाव के कारण बाजार पर असर पड़ा। निवेशकों की निगाह अब आगामी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक संकेतों पर टिकी हुई है।

किसे फायदा-किसे नुकसान?

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। इसके उलट टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त दर्ज की गई। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 931.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बाजारों के हाल?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img