Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Share Market: सेंसेक्स 2013 के 21,000 से 86,000 पार, 12 साल में 4 गुना उछाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूत तेजी दिखाते हुए निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स 416.67 अंक की उछाल के साथ 86,026.18 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को सेंसेक्स ने 85,978.25 का रिकॉर्ड बनाया था। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

सेंसेक्स और निफ्टी ने तोड़ा नया रिकॉर्ड

वहीं, एनएसई निफ्टी ने 101.65 अंक की बढ़त के साथ 26,306.95 के ऑल-टाइम हाई तक पहुंचकर नए रिकॉर्ड बनाए। इससे पहले निफ्टी का उच्चतम स्तर 26,277 था। लंबी अवधि में भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 1979 में सेंसेक्स की शुरुआत के बाद से हर दशक में यह चार गुना बढ़ा है।

आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,778.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी पिछले कारोबार में 6,247.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 1,022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ। निफ्टी 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 400 फीसदी से ज्यादा उछला

एक दशक पहले जो निफ्टी 6000 का स्तर भी हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा था, बुधवार को निफ्टी 26000 का स्तर पार कर गया। इसमें 12 वर्षों के दौरान करीब 400 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। निफ्टी के 50 शेयरों का मार्केट कैप 472 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बीते कुछ महीनों में मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितताओं और जियोपॉलिटिकल तनावों के कारण बाजार में आए उठा-पटक के बावजूद भारतीय बाजार में अब एक बार फिर हरियाली लौटी है। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2030 तक निफ्टी ऊंचाईयों को हासिल करते हुए 50,000 का आंकड़ा छू सकता है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार के अनुसार फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और रूस-यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते से वैश्विक स्तर पर इक्विटी बाजार में सकारात्मक भावना बनी है। इसका फायदा भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों को मिला है। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.57 प्रतिशत गिरकर 62.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img