Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सीरियल ब्लॉस्ट की साजिश नाकाम!: पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में मिला बम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधी दस्ता और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। जांच करने पर पुलिस को बैग से आईईडी विस्फोटक मिला है। इसके साथ ही दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंजाब को दहलाने की कोशिशें नाकाम कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौहट्टा बाजार में बम मिलने की खबर से हड़कंप

जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया तो सबसे पहले सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग के आसपास के एरिया को खाली करा दिया। बम की कॉल सुबह 10.30 मिली थी।

पंजाब को दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद

घटना की गंभीरता को देखते हुए एनएसजी मौके पर पहुंची और फिर जेसीबी को बुलाया गया। यहां एक गहरा गड्ढा खोदकर बम को निष्क्रिय किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम कर रही है, ऐसी भी जानकारी है। बम को निष्क्रिय करने का जो वीडियो सामने आया है उससे यह साफ है कि विस्फोटक कितनी भारी मात्रा में था।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img