Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Sanoj Mishra: मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगे गंभीर आरोप, हुई गिरफ्तारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। “महाकुंभ 2025” में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में भूमिका ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा पर बलात्कार का आरोप लगा है और दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।

रेप करने का लगा आरोप

दरअसल, 30 मार्च 2024 को 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को खुफिया जानकारी जुटाने और तकनीकी निगरानी के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी गाजियाबाद में हुई, जिसके बाद नबी करीम पुलिस स्टेशन ने उन्हें हिरासत में लिया। निर्देशक पर एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि सनोज ने उसके साथ चार साल तक रेप किया। फिल्म में अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह इस दौरान मुंबई में मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने निर्देशक पर यह आरोप भी लगाया कि मिश्रा ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

लगे ये आरोप

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में सनोज मिश्रा पर शादी करने के वादे से मुकरने का आरोप भी लगाया। महिला का दावा है कि मिश्रा ने उसे धोखा दिया और उसकी भावनाओं का शोषण किया। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने 6 मार्च 2024 को बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

इस घटना पर कराई शिकायत दर्ज

18 फरवरी 2025 को जब आरोपी सनोज मिश्रा कथित रूप से पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में लेकर आए, तो उस दौरान उन्होंने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, उन्हें छोड़ने के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले पर मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया और इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

‘महाकुंभ 2025’ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ऑफर की। इस घोषणा के बाद से ही वह सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर निर्देशक के ऊपर लगे पहले से आरोपों को भी खूब उछाला गया और उनकी आलोचना की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img