Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

हादसे में एक मौत, आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल

जनवाणी संवाददाता |

सरसावा: थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुरा के समीप नेशनल हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। आधा दर्जन केकरीब घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को हाईवे पर दोपहर करीब 1 बजे थानाक्षेत्र के ग्राम जलालपुरा के समीप दो कारों की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।

बताया गया है कि यमुनानगर निवासी सुषमा, कौशल, मनीष व राकेश कार में सवार होकर सहारनपुर की ओर जा रहे थे। उधर, राजस्थान के जिला फतेहपुर निवासी परमेश्वरी, मंजू देवी, सुनीता, रूप सिंह हरिद्वार से वापस राजस्थान से कार पर सवार होकर जा रहे थे।

ग्राम जलालपुर के समीप दोनों कारो की आमने सामने की टक्कर हो गई। सीएचसी में इलाज के लिए लाए गए कार चालक यमुनानगर निवासी मनीष (28) को चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया जबकि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निजी वाहनो से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

बता दें कि टक्कर लगते ही दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही कार से चीख-पुकार की आवाज आने लगी थी। इसे सुनकर राह चलते लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों कारों में बैठे सभी 8 घायलों को बाहर निकाला।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों में सवार घायलों को इलाज के लिए सरसावा सीएचसी पहुंचाया। उधर खबर लगते ही नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन स. अवतार सिंह अपने साथियों के साथ सीएचसी पहुंचे जहां पर उन्होंने घायलों के इलाज के लिए चिकिसकों के साथ लगकर मदद की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img