Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

दिव्यांगजनों की सेवा करना सबसे पुण्य का काम: विधायक

  • शामली में लगे दिव्यांग शिविर में 26 को लगे कृत्रिम अंग

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंगों जिनमें हाथ, पैर, केलिपर्स, जूता आदि के वितरण को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शामली के शिविर में में कुल 26 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए गए। 17 मार्च में कैराना विकास खंड में शिविर आयोजित किया जाएगा।

शामली ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अथिति शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से दिव्यांगजन विभाग में दिव्यांगजनो के कल्याण हेतु विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका लाभ दिव्यांग जनों को दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा करना सबसे पुण्य का काम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के लोगों में एक विशेष प्रतिभा होती है, इसलिए दिव्यांग जनों को सुविधाओं के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका दिया जाए।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि विकास खंड शामली में 26 दिव्यांगजन शिविर में आये 26 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए गए। 17 मार्च में कैराना विकास खंड में शिविर आयोजित होगा जिसमें कैराना व कांधला विकास खंड व नगर पालिका के लाभार्थियों को बुलाया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img