Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

कोरोनारोधी टीकाकरण में शामली प्रदेश में तीसरे स्थान पर

  • डीएम ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट मोड पर पहुंचे प्रशासन ने एक बार फिर से व्यवस्थाओं को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट एनआइसी में स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

मंगलवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी संजय अग्रवाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद शामली में 16 जनवरी 2021 से संचालित कोविड-19 टीकाकरण के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय में 58 सत्र आयोजित कर कुल 4244 लक्ष्य के सापेक्ष 3312 स्वास्थ्यकर्मियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया जो 78.03 प्रतिशत है।

इसके अलावा जनपद शामली में पांच फरवरी से संचालित टीकाकरण के 53 सत्र आयोजित कर कुल 4392 लक्ष्य के सापेक्ष 3344 फ्रंट लाईन वर्कर का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया, जो 76.13 प्रतिशत है। शामली में एक मार्च से संचालित टीकाकरण के अंतर्गत 60 वर्ष एवं को-मॉरबिड (45 से 59 वर्ष के किसी गंभीर बिमारी से ग्रसित व्यक्ति) लाभार्थियो का टीकाकरण हेतु जनपद को राज्य स्तर से कुल 120735 (30184 माह मार्च 2021 हेतु ) का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

जिसके अन्तर्गत जनपद में 15 मार्च तक तीन दिन में कुल 168 सत्र आयोजित कर कुल 8455 लाभार्थियों का सफलतापूर्वक कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है। सीएमओ ने बताया कि जनपद शामली का कोविड टीकाकरण में प्रदेश में तृतीय स्थान है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img