जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: सेवा भारती कार्यकर्ताओं द्वारा वातावरण की शुद्धि तथा कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए यज्ञ हवन किया गया कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति डालकर प्रभु से कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की सेवा भारती कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में लागू लॉकडाउन के दौरान गरीब मजदूरों की हर संभव मदद की है।
कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथी आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई है । मंगलवार को मोना गोकुल नगर स्थित मंदिर में कार्यकर्ताओं द्वारा विधि विधान से पर्यावरण की शुद्धि वातावरण की शुद्धि वह कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए याद हवन किया गया कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति डालकर प्रभु से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की हवन प्रसाद वितरित किया गया।
मुख्य यजमान के रूप में कपिल गोयल सपत्नीक रहे। यज्ञ हवन पूजन कार्यक्रम में देवेन्द्र ,पराग , कृष्ण कुमार, सर्वेश अग्रवाल , अनिल गुप्ता , मोहित अग्रवाल, रामदीन , कपिल चौधरी,अजय मित्तल, शैलेन्द्र बब्बू, सुबोध गुप्ता, डाक्टर सुरेश, मयंक, शलभ भोनू, गोपाल जी, आदित्य बंसल, आशू गोयल, दीपांशु शर्मा,यश कौशिक, सचिन पंडित जी, मंजीत, अर्पित आदि उपस्थित रहे।

