Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

जिले से खाद्य पदार्थो के सात नमूने लेकर जांच को भेजे

  • टीम ने छह दुग्ध विक्रेताओं के छापेमारी की

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनमानस को शुद्ध दूध एवं दुग्ध पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए छापेमारी कर छह प्रतिष्ठानों से सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इस दौरान छापेमारी से हडकंप मच गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को जिले में छह दुग्ध विक्रताओं व कारोबारियों पर छापेमारी की।

इस दौरान शुभम कुमार पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम मारुफ्पुर हीमपुर दीपा से दूध, पवन कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी खानपुर मानक उर्फ तिगरी से दूध, मुकेश कुमार पुत्र टेकचंद निवासी ग्राम ज्ञानपुर नगीना से क्रीम, मनोज पुत्र हरनाम सिंह निवासी ग्राम धरमूवाला बढापुर से दूध, सहदेव पुत्र चरण सिंह निवासी मेहरअलीपुर नहटौर से दूध, सोनवीर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम वाटपुरा हल्दौर से दूध के नमूने लिए गए।

नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिए गए। इस दौरान छापेमारी टीम में सीएफएसओ जेपी सिंह, वाई डी आर्य, जितेंद्र कुमार, तेज बहादुर, मोहित कुमार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img