Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

हिन्दू धर्म की भावनाओं पर कुठाराघात नहीं होगा बर्दाश्त

  • हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्त्ताओं ने तांडव बेव सीरीज के निर्माताओं व अभिनेताओं का पुतला फूंका

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने वेब सीरीज तांडव में हिंदू धर्म के विपरीत चित्रण किये जाने पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए फिल्म के निर्माता व अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंककर बिरोध जताया।
गुरुवार को नगर स्थित सातों इमली तिराहे पर इकट्ठा हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकतार्ओं ने तांडव वेब सीरीज में हिंदू धर्म के विपरीत चित्रण के जाने पर गहरा रोष जताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कहा कि हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि वेब सीरिज में जहा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया वही कई दृश्यों में महिलाओं और जाति व्यवस्था के संदर्भ में नकारात्मक चित्रण किया गया है।

फिल्म में हिंदू धर्म की मर्यादाओं को दरकिनार करने के साथ ही हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भी अर्मर्यादित भाषा प्रयोग की गई गई है, जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा । फिल्में दिखाए जा रहे दृश्यों से हिंदू धर्म पर कुठाराघात किये जाने से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हो रही है जिसका खामियाजा फिल्म के निर्माता निर्देशक को भुगतना पड़ेगा।

वक्ताओं का कहना था कि फिल्मों के माध्यम से हिंदू धर्म पर लगातार आघात किया जा रहा है जो किसी भी दशा में बर्दाश्त के लायक नहीं है । हिंदू समुदाय ऐसी फिल्मों तथा दृश्यों की घोर भर्त्सना करता है। लगातार वेब सीरीज जैसी घटिया फिल्मे बनाकर हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने वाले दृश्य दिखाये जा रहे है।

फिल्म निर्माता निर्देशकों द्वारा जान पूछ कर फिल्मों के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम करने के लगातार प्रयास किये जा रहे है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज तांडव के निर्माता निर्देशक तथा कलाकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया।

पुतला फूंकने वालों में राहुल गर्ग, सागर तोमर, राहुल तोमर, विभोर गर्ग, बृजेश कुमार, माधव, मोहित चंद्र, प्रवीण चौधरी, सुशील चौहान, सतेंद्र चौधरी, यश कुमार, अरुण तवर, विजय वीर सिंह, नितिन भारद्वाज आदि कार्यकर्ता शामिल रहे ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की...

Saharanpur News: भाजपा को हराने के लिए गठबंधन ही सबसे बड़ा विकल्प : मुज्तबा एडवोकेट

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग...

Petrol Diesel Rate: महंगाई की मार, दिल्ली-NCR में बढ़े CNG के दाम, आम जनता परेशान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मध्य-पूर्व में जारी संकट के...

Share Market: वैश्विक कमजोरी के बीच शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, ऑयल-गैस शेयर टूटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते...
spot_imgspot_img