Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

डीएम ने यातायात पुलिस का हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान
  • रैली निकालकर आमजन को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में आयोजित परिवहन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकापर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश में एक माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान को शुरू करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना समस्या के समाधान के लिए लोनिवि, शिक्षा, राष्ट्रीय राज निर्माण विभाग, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के समन्वय से सड़क सुरक्षा से संबंधित अंर्तविभागीय कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जो आगामी 21 फरवरी तक लगातार संचालित रहेगा। इसी क्रम में डीएम और एसपी ने यातायात पुलिस जनपद को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

32 18

लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु के आंकड़ों को सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करके रोका जाना संभव है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर वहां पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था करें। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 21 फरवरी तक संचालित होने वाले सड़क सुरक्षा यातायात अभियान लोगों की जान माल बचाने में अहम रोल अदा करेगा और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान माल के नुकसान को रोकने और उन्हें नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होगा।

34 17

इसी क्रम में स्थानीय एनआईसी सभागार में आॅनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान डीएम रमाकांत पाण्डेय तथा एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ ग्रहण कराया।

मुख्यमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात डीएम एवं एसपी ने यातायात जागरूकता प्रचार वाहक, बाईक रैली, परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस जनपद को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर से राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह 2021 के संबंध में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सोमवार-मंगलवार की...
spot_imgspot_img