Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

कोहरे से एक्सप्रेस-वे पर भिड़े कई वाहन, 5 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: गर्मी की शुरुआत के बीच अप्रत्याशित ढंग से आए कोहरे ने एक्सप्रेस वे पर कोहराम मचा दिया। एक एक करके 30 गाडियां आपस में भिड़ गई और पांच लोग घायल हो गए।

बागपत रोड निवासी संजीव शर्मा रविवार सुबह 5 बजे दिल्ली जाने के लिए निकले थे। परतापुर क्षेत्र से निकलने के बाद जब वे एक्सप्रेस-वे पर मसूरी डासना के पास पहुंचे तो पहले से ही कई गाड़ियां टकराई हुई थी। घने कोहरे के कारण वाहन चालक गाड़ियों को नहीं देख पाए और आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि उनको चोट नहीं आई। सिर्फ गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली की तरफ जाने वाली और दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेन पर हादसे हुए थे। इसके साथ ही दिल्ली देहरादून हाईवे और दिल्ली रोड व मवाना रोड पर भी कोहरे की वजह से वाहन टकरा गए थे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित गाजियाबाद के रेस्ट एरिया के सामने मेरठ से चलकर दिल्ली की ओर जा रही करीब 35 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची जीआर इंफ्रा की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे के दौरान एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...
spot_imgspot_img