Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मैदानी इलाकों में छाया कोहरा, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

  • अलाव के सहारे भी मुश्किल से छूटी ठंड

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सुबह का तापमान 3 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन माना जा रहा है। शीतलहर के कारण लोग घरों में सीमित रहने को मजबूर हैं। कोहरे के चलते सड़क पर हादसों की आशंका बढ़ गई है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। शीतलहर ने लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी की हुई है। शुक्रवार को पड़ोसी जनपद शामली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लेकिन शनिवार को मुजफ्फरनगर भी उसी पायदान पर आ गया। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर जाने के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। रूम हीटर और अलाव पर हाथ सेक राहत महसूस की। पारा नीचे जाने के साथ-साथ वातावरण में कोहरा भी आ रहा है। सुबह और शाम सड़कों पर कोहरे की आमद वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है।

दिन छिपते ही जिले को कोहरे की चादर अपने आगोश में ले लेती है। रात भर सड़कों पर वाहन रेंगकर चलते हैं। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन संचालन में परेशानी हुई। कोहरे के चलते सड़क हादसों की आशंका बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img