नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में है। अब हाल ही में अभिनेता जवान की सफलता के लिए तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचे है। वहां से अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि अभिनेता शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर दर्शन के लिए जाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अभिनेता शाहरुख खान सोमवार देर रात आंध्र प्रदेश के तिरूपति शहर पहुंचे। वहीं, आज यानि मंगलवार को अभिनेता अपनी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा के साथ भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH आंध्र प्रदेश: अभिनेता शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। pic.twitter.com/zRr7bvQHgf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2023

