Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Meerut News: शाहरुख ख़ान देश का ग़द्दार- संगीत सोम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दौराला में सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम द्वारा जन शताब्दी समारोह के तहत आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों और देश के भीतर कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है, बहन-बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं और इसके बावजूद कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है।

ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो पूरी दुनिया, यहां तक कि अमेरिका भी उनका सम्मान करता है। विदेश यात्रा के दौरान 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं साथ जाती हैं और भारत का मान बढ़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों—फ्री राशन, घर-घर शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर—से विरोधी दल बौखला गए हैं। पूर्व विधायक ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर भी सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश के कुछ लोग क्रिकेट और फिल्मों के जरिए राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खरीदा जा रहा है और शाहरुख खान द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी को साढ़े नौ करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने अभिनेता को “गद्दार” बताते हुए कहा कि देश के लोगों ने उन्हें पहचान दी है, अब ऐसे लोगों की देश को जरूरत नहीं है। संगीत सोम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। उन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए कहा कि गुंडों का सफाया हुआ है। वर्ष 2013 का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि उस समय बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, जबकि आज हालात बदल चुके हैं।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ईवीएम को गलत बताया गया, अब मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनाव में साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश में विपक्ष 20–30 सीटों तक सिमट जाएगा। अपने संबोधन में संगीत सोम ने कहा कि देश में गद्दारों की कमी नहीं है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने बांग्लादेश के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सख्त रुख अपनाने की मांग भी की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img