Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Khaleda Zia: खालिदा जिया का पार्थिव शरीर ‘फिरोजा’ पहुंचा, परिवार ने दी भावभीनी विदाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का पार्थिव शरीर बुधवार को ढाका के गुलशन इलाके स्थित उनके आवास ‘फिरोजा’ लाया गया। यहां उनके परिवार और करीबी रिश्तेदारों ने नमाज-ए-जनाजा से पहले उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि खालिदा जिया का पार्थिव शरीर ‘फिरोजा’ लाया गया, जहां परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें विदाई दी।

बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को ढाका में लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक का माहौल है। खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी थीं। उनके योगदान को देखते हुए, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने तीन दिनों के लिए राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

मां के पार्थिव शरीर के सामने दुआ करते हुए बेटे तारीक रहमान

जब खालिदा जिया का पार्थिव शरीर गुलशन स्थित उनके आवास ‘फिरोजा’ पहुंचा, तब बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष और उनके बेटे तारीक रहमान को मां को श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया। वे हाथ में दुआ की किताब लिए शांतिपूर्वक बैठे थे।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का ढाका दौरा

इस बीच, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बुधवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए ढाका पहुंचे। ढाका हवाई अड्डे पर भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने उनका स्वागत किया। भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। जयशंकर सुबह 11:30 बजे एक विशेष विमान से ढाका पहुंचे। आधिकारिक बयान में बताया गया कि वे भारत सरकार और भारतीय जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं।

नमाज-ए-जनाजा दोपहर 2 बजे

बेगम खालिदा जिया की नमाज-ए-जनाजा ढाका के माणिक मिया एवेन्यू स्थित राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आज दोपहर 2 बजे अदा की जाएगी। जनाजे में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच चुके हैं, और लाखों शोकाकुल लोग जनाजे में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति जनाजे में शामिल होंगे।

दफन के समय प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

नमाज के बाद, खालिदा जिया को उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास शेर-ए-बांग्ला नगर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। दफन से पहले, भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। इनमें विदेश मंत्री और उच्च अधिकारी शामिल होंगे।

यातायात पर प्रतिबंध और सार्वजनिक अवकाश

ढाका पुलिस ने बताया कि पार्थिव शरीर को अस्पताल से संसद भवन तक विशेष मार्ग से ले जाया जाएगा, और कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक अवकाश के बावजूद जरूरी सेवाएं जैसे अस्पताल, बिजली, पानी, गैस, फायर सर्विस और संचार सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img