Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

Salman Khan: सलमान खान पर शक्ति कपूर ने लगाया था औरतों को पीटने का आरोप, 10 साल बाद किया बड़ा खुलासा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान आज अपने 60वें जन्मदिन पर खुशी के माहौल में डूबे हुए हैं। इस अवसर पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं, और कुछ लोग उनके साथ जुड़ी पुरानी घटनाओं और किस्सों को भी साझा कर रहे हैं। इनमें से एक अभिनेता ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे, और हाल ही में उन्होंने बताया कि अब उनके रिश्ते कैसे हैं। यह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि शक्ति कपूर हैं।

शक्ति कपूर का विवादों से गहरा नाता

सलमान खान और शक्ति कपूर के बीच पहले काफी अच्छे रिश्ते थे। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों जैसे ‘जुड़वा’, ‘चल मेरे भाई’, और ‘हम साथ साथ हैं’ में काम किया था। लेकिन 2005 में शक्ति कपूर से जुड़े एक विवाद के कारण दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। शक्ति कपूर एक अंडरकवर रिपोर्टर से सेक्सुअल फेवर मांगते हुए पकड़े गए थे, जो एक एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश रखने वाली लड़की का रूप धारण किए हुए थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में तनाव आया।

शक्ति कपूर का सलमान पर आरोप

2011 में शक्ति कपूर ‘बिग बॉस 5’ के कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त होस्ट थे। शो के दौरान सलमान ने शक्ति कपूर की इमेज पर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिससे दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान शक्ति कपूर ने सलमान खान पर औरतों को पीटने का आरोप भी लगाया था।

शक्ति कपूर का बयान, रिश्ते अब अच्छे हैं

हाल ही में शक्ति कपूर ने बातचीत करते हुए कहा कि अब उनके और सलमान खान के रिश्ते अच्छे हैं। उन्होंने कहा, “सब हैलो हैलो है अच्छे से। हमारे रिश्ते अच्छे हैं। मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं है।”

विवाद की शुरुआत: बिग बॉस 5

2011 में ‘बिग बॉस 5’ के दौरान सलमान और शक्ति कपूर के रिश्ते में दरार आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने शक्ति कपूर को शो में नजरअंदाज किया था, जिससे वह अपमानित महसूस हुए। उस समय शक्ति कपूर ने कहा था, “सलमान को मुझसे माफी मांगनी चाहिए! सलमान ने कहा, ‘बिग बॉस को मानना पड़ेगा! शक्ति कपूर जैसे लोगों को अपने घर बुलाया, हम तो कभी न बुलाएं!'”

शक्ति कपूर के आरोपों के बाद सलमान का चुप्प रहना

शक्ति कपूर शो से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा था, “सलमान खान भी बिग बॉस नाम के सबसे बड़े धोखे को नहीं बचा सके। वह ऐसे इंसान हैं, जो महिलाओं को पीटते हैं, शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, और लोगों को कुचलते हैं। वह हिरणों का शिकार करते हैं। शर्म की बात है।” हालांकि, इस विवाद पर सलमान खान ने कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img