Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

दुर्गाष्टमी पर बंद रहे शाकुंभरी देवी मंदिर के कपाट

  • कोविड-19 के दृष्टिगत मंदिर समिति ने लिया निर्णय
  • श्रद्धालुओं ने घरों में कन्या पूजन कर उपहार किए भेंट

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी व नवमी मनाई गई। कोरोना महामारी के दृष्टिगत शहर के प्रसिद्ध शाकुंभरी देवी मंदिर आट्ठे वाला के कपाट बंद रहे। पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बंद मंदिर के द्वार पर ही माता का ध्यान प्रसाद अर्पित कर दिया, जबकि कुछ श्रद्धालु ने दूसरे मंदिरों में पहुंच कर प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की। घरों में सात दिनों से उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन के बाद श्रद्धाभाव से उन्हें भोजन करा कर उपहार भेट किए। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने उपवास खोला।

वैश्विक महामारी कोविड-19 का असर त्यौहारों पर खासा दिखाई दे रहा है। शनिवार को शारदीय नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी व नवमी मनाई गई। दुर्गाष्टमी पर सबसे अधिक भीड़ बड़ा बाजार स्थित सिद्धपीठ प्राचीन शाकुंभरी देवी मंदिर में रहती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर कमैटी के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में निर्धारित सूचनानुसार मंदिर कपाट बंद किए गए थे।

सवेरे से ही लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, लेकिन मंदिर गेट पर लगे सूचना बोर्ड को देख गेट से ही पूजा अर्चना कर लौट गए। मंदिर के पुजारी द्वारा सभी से घरों में रहकर की पूजा अर्चना करने तथा कन्या पूजन के दौरान गाय को भोजन कराने का आहवान किया गया। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर गेट पर दीये जलाकर प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख स्मृद्धि की कामना की। सात दिनों से उपवास रहने वाले एवं अन्य श्रद्धालुओं ने घरों में कन्या पूजन कर भोजन कराया और उपहार भेंट किए। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।

अमर हरी सनातन शिव मंदिर में कन्या पूजन

थानाभवन कस्बे के मोहल्ला छत्ता बंगला में स्वामी अमर देव ट्रस्ट के द्वारा अमर हरी सनातन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। शनिवार को श्री दुर्गा अष्टमी पर रामदेव महाराज ने कई दर्जन कन्याओं का पूजन कर मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर भोजन कराया।

43 20

सबसे पहले रामदेव महाराज ने कन्याओ के पैर धोकर पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही हमारे देश में माता दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना गया है। इसी कारण हिंदू संस्कृति में छोटी कन्या को भी दुर्गा स्वरूप मानकर दुर्गा अष्टमी पर पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में कन्या भ्रूण हत्या व कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराध पर समाज को चिंतन इसे रोकना चाहिए।

इस दौरान पंडित भारत भूषण शर्मा, पंडित ऋषि राज, पुजारी शिव लखन, अशोक बवेजा,विनोद बजाज, गुलशन चावला, शालू राणा, अशोक चावला, एडवोकेट तरुण मिगलानी, गगन बांगा, राजरानी अनेजा, अनीता तनेजा, पूजा देवी, रीना रानी, ज्योति नारंग, सुनीता बजाज, संतोष देवी, वर्षा रानी, सीमा बंगा,बिहारीलाल बांगा, रानी जुनेजा, सुमन मनचंदा, सोनू बजाज, अलका बजाज, पारस, सभासद बॉबी अरोड़ा, कविता गिरधर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img