- पुलिस ने किया 25 हजार के इनामी समेत दो हत्यारों को गिरफ्तार
- एसपी ने प्रेसवार्ता में किया घटना का खुलासा
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बेइज्जती का बदला लेने के लिए रोहन ने अपने साथी यश के साथ मिलकर शामिक की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि शामिक के द्वारा रोहन की बेइज्जती की जाती थी जिसका बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।

अधिक जानकारी के लिए बड़े दैनिक जनवाणी

