- जनपद में चल रही सभी 26 एंबुलेंस का कार्य संतोषप्रद मिला
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जनपद में चल रही 108 और 102 एंबुलेंस की क्वालिटी चेक करनेके लिए लखनऊ से पहुंची टीम ने क्वालिटी आडिट किया। जिसमें 108 एंबुलेंस में संचालित शामली और कांधला की एंबुलेंस को सर्वोत्तम अंक दिए गए। जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि लखनऊ से क्वालिटी आडिटर त्रिवेश कुमार और उनकी टीम द्वारा शामली पहुंचकर सभी एंबुलेंस का क्वालिटी आडिट किया जा रहा है।
जनपद में संचालित 108 की 11 एंबुलेंस एवं 102 की 15 एम्बुलेंस है जिनका क्वालिटी आडिट हो रहा है। क्वालिटी आडिट के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा में संचालित डीएच शामली यूपी 32 बीजी 9302 और कांधला की यूपी 32 बीजी 9636 को सर्वोत्तम अंक और स्थान प्राप्त हुआ। आडिट में सभी एंबुलेंस संतोषप्रद मिली।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील सिंह,हेल्प डेस्क से अमित कुमार, पायलट विकास कुमार, ईएमटी कमल, पायलट ब्रजवीर, आशीश आदि मौजूद रहे। जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि सभी 108-102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने कोविड 19 वैश्विक महामारी कोरोना यौद्धा बनकर स्वास्थ्य विभाग के साथ खड़े रहकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

