Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

शामली ने मुजफ्फरनगर को 64 रनों से रौंदा

  • डिस्ट्रिक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला

जनवाणी संवाददाता,|

शामली: मेपल्स क्रिकेट एकेडमी में चल रहे डिस्ट्रिक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन मुजफ्फरनगर और शामली की टीमों के बीच हुए मैच में शामली ने मुजफ्फरनगर की टीम को 64 रनों से पराजित किया।

मंगलवार को शामली-सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन इंटर डिस्ट्रिक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे दिन का मुकाबला जिला मुजफ्फरनगर व जिला शामली के बीच खेला गया। जिसमें शामली जिले की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में 10 विकेट खोकर 169 रनों का लक्ष्य मुजफ्फरनगर जिले की टीम के सामने खड़ा किया।

इसके जवाब में मुजफ्फरनगर की टीम 26़4 ओवर में मात्र 105 रनों पर सिमट गई। इस तरह से यह मुकाबला शामली ने 64 रनों से मैच में विजयी रही। विजेता शामली की टीम को विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल ने हार्दिक बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मेपल्स क्रिकेट एकेडमी के कोच सन्नी सिंह ने बताया कि मेपल्स क्रिकेट एकेडमी के द्वारा इस क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों को एक मंच मिला है जिससे वह अपनी क्रीड़ा कौशल को प्रदर्शित कर सकें।

इस मौके पर क्रिकेट कोच विनय कुमार, सन्नी सिंह, नागेंद्र खैवाल, सन्नी धीमान, रॉकी देशवाल, फरमान, आजम खान, पंकज कालखंड़े, विकेंद्र निर्वाल, मौहम्द सादिक आदि मौजूद रहे। उप्र एशोशिएन की ओर से सैलेक्टर मौहम्मद असलम, एंपायर राहुल सिंह व आब्जर्वर नीरज चौधरी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img