Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

शामली चेयरपर्सन और सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

  • कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सौंपा सामूहिक इस्तीफा
  • डीएम पर शिकायतों की अनदेखी करने के लगाए आरोप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजना बंसल और कई सभासदों ने मंगलवार को अचानक ही सामूहिक इस्तीफा दे दिया। जिलाधिकारी जसजीत कौर को उन्होंने इस्तीफा सौंपा है। जिसमें जिलाधिकारी पर उनकी शिकायतों की अनदेखी करने के कारण पालिका व नगर पालिका बोर्ड की नगर में छवि धूमिल होने के आरोप लगाए।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद शामली की चेयरपर्सन अंजना बंसल समेत 17 सभासदों के हस्ताक्षर युक्त इस्तीफा लेकर चेयरपर्सन के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल व सभासदगण व सभासदपति कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में पहुंचकर जिलाधिकारी जसजीत कौर को इस्तीफा सौंपा।

इस्तीफे में उन्होंने बताया कि चेयरपर्सन अंजना बंसल ने जिलाधिकारी को कई पत्र जांच व कार्रवाई के लिए सौंपे है लेकिन आज तक जिलाधिकारी द्वारा एक भी पत्र पर कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे शामली शहर में नगर पालिका परिषद और पालिका बोर्ड की छवि धूमिल हुई है। इसलिए सभी ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। चूंकि इस्तीफा जिलाधिकारी के नाम है इसलिए आप इसे स्वीकार करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img