Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

किक बॉक्सिंग चैम्पियशिप में शामली मार्शल आर्ट एकेडमी अव्वल

  • शहीद उधम सिंह स्टेडियम में हुई इंटर स्कूल/क्लब चैम्पियशिप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: इंटर स्कूल/क्लब किक बॉक्सिंग चैम्पियशिप में शामली मार्शल आर्ट के बॉक्सरों ने 33 गोल्ड, 6 सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया है। वहीं जलालाबाद के एल्पाइन स्कूल ने दूसरा तथा ओशोदीप स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शामली डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर एसोसिएशन के तत्वावधान में शामली शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय इंटर क्लब/क्लब किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने किया और उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया। चैम्पियशिप में जनपद के विभिन्न स्कूलों और मर्शल आर्ट्स एकेडमी के करीब 150 बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें शामली मार्शल आर्ट एकेडमी ने 33 स्वर्ण, छह सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद ने 21 गोल्ड, 18 सिल्वर व 13 कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ओशोदीप पब्लिक स्कूल ने सात गोल्ड, पांच सिल्वर व दो कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रैफरी की भूमिका में सोनू सैनी रहे।

इस मौके पर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद शेरवालिया, सचिव सुशील कौशिक, कोषाध्यक्ष सोनू सैनी, वीवी इंटर कॉलेज शामली के पीटीआई अमरपाल, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शुभम निर्वाल, आगे्रनाइजिंग सेक्रेटरी नीरज सैनी, नेशनल रैफरी सतीश भारद्वाज व कोविंद्र पाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल वितरित कर बधाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img