Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Shamli News: अधिवक्ता के मकान से लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों के जेवर चोरी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: अधिवक्ता व एक ग्रामीण के मकान में घुसे चोरों ने लाखों के सोने चांदी के जेवर, 40 हजार की नगदी और लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। अधिवक्ता के पडोसी के मकान से भी चोरों ने 20 हजार की नगदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए।

कैराना गांव झारखेड़ी निवासी अधिवक्ता अवधेश कुमार सैनी अपनी पत्नी के साथ उपरी मंजिल पर सोया हुआ था। अधिवक्ता के दो बेटे नीचे कमरे में सो रहे थे, जबकि बेटी अपने ताऊ के मकान में सोई हुई थी। रात्रि में बदमाशों ने लोहे के मुख्य गेट के अंदर लगा ताला तोड़कर मकान में घुस।

इसके बाद बदमाशों ने तीन कमरों में रखी चार अलमारी को तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखी लाइसेंसी बंदूक, सोने चांदी के जेवर और 40000 की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद बदमाश बराबर में ही स्थित फारुख के मकान की दीवार बांधकर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे करीब आधा किलो चांदी के जेवर और 20000 की नगदी चोरी कर ली।

सुबह 4 बजे जाग होने पर चोरी का पता चला। सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img