Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Shamli News: दो युवकों की गर्दन पर धारदार हथियारों से हमला, गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

चौसााना: चौसाना में चार युवकों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले पर ब्लैड या अन्य धारदार हथियार लगने से दोनों युवकों में गंभीर घायल हो गए। पुलिस चौकी में तहरीर देने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​झिंझाना थाने की चौकी चौसाना निवासी सराफत ने तहरीर देकर बताया कि देर रात में उसके भतीजे आदिल व जुहूवेब गांव में ही जिम करके वापस लौट रहे थे। जब दोनों भाई टोडा के मजरा गंगा रामपुर खेडकी तिराहे के निकट पहुंचे तो वहां मौजूद हरिओम कश्यप, नीटू कश्यप, गोरू व सोनू ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उनकी गर्दन पर धारदार हथियार या ब्लैड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को चौकी पहुंचाया तथा आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस मुकदमें की कार्रवाई कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img