Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अवैध पिस्टल के साथ दिल्ली में पकड़ा गया शामली का सर्राफ

  • सर्राफ को साथ लेकर दिल्ली पुलिस ने कैराना के गांव में दी दबिश
  • दोस्तों के साथ दिल्ली गया था सर्राफ जहां पिस्टल लहराया था

जनवाणी संवाददाता |

शामली: दोस्तों के साथ घूमने गए शहर के एक सर्राफ को नशे की हालत में अवैध पिस्टल हवा में लहराकर रौब गालिब करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी सर्राफ को साथ लेकर कैराना के एक गांव में तस्कर की तलाश में दबिश थी। बाद में सर्राफ की निशानदेही पर पिस्टल व दो कारतूस बरामद करते हुए आरोपी को अपने साथ ले गई। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गुरुवार को दिल्ली के बंसत विहार थाना पुलिस एक युवक को साथ लेकर शामली कोतवाली पहुंची जहां पुलिस ने आमद दर्ज कराते हुए स्थानीय पुलिस को पूरा मामला बताया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक मार्च को शामली के नौकुआं रोड निवासी सर्राफ चिरायु वर्मा उर्फ टीशू अपने दोस्तों चार दोस्तों के साथ हिरासत में लिया था। पांचों युवक बसंत विहार थाना क्षेत्र में नशे की हालत में पिज्जा खा रहे थे।

23 4

इस दौरान ही चिरायु वर्मा ने अवैध पिस्टल निकालकर हवा में लहराते हुए वहां रौब गालिब करने का प्रयास था। जिसकी सूचना पर पहुंची बसंत विहार थाना पुलिस ने चिरायु वर्मा समेत उसके पांचों दोस्तों को हिरासत में ले लिया था। बाद में पूछताछ के बाद चार युवकों को जाने दिया था।

जबकि चिरायु वर्मा ने बताया था कि पिस्टल लाइसेंसी है और लाइसेंस उसके घर पर है। जबकि दिल्ली पुलिस ने अपनी छानबीन में पिस्टल को अवैध करार दिया था। उसी अवैध पिस्टल और उसे बेचने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस शामली पहुंची।

उधर, शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि चिरायु वर्मा की गुमशुदगी उनके थाने में दर्ज है। शहर के नौकुआ रोड निवासी सर्राफ चिरायु वर्मा उर्फ टीशू अपने तीन दोस्तों और गाडी चालक के साथ एक मार्च को घर से कहीं घूमने की बात कहकर निकले थे। अगले दिन तक भी युवकों से परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया।

जिसके बाद उक्त पांच युवकों में एक युवक के भाई ने शामली कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसके भाई को तलाश करने की मांग की थी। वहीं पांच युवकों के लापता होने से पुलिस में भी हड़कंप मच गया था जिसके बाद बुधवार से ही पुलिस युवकों की तलाश कर रही थी।

पूरा मामला खुलने पर चिरायु वर्मा ने बताया कि उक्त पिस्टल उसने कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से खरीदा था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने शामली कोतवाली पुलिस के सहयोग से चिरायु वर्मा को लेकर गांव भूरा में दबिश दी, लेकिन हथियार तस्कर पुलिस के हाथ नही लग सका।

बाद में दिल्ली पुलिस चिरायु वर्मा की निशानदेही पर शामली शहर के सर्राफा मार्किट सब्जी बाजार में पहुंची और एक दुकान से अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बाद में दिल्ली पुलिस आरोपी चिरायु वर्मा को साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img