Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Shamli News: फैशन एरा शोरूम पर लाखों की चोरी, घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एसपी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर में मुख्य स्टेट बैंक शाखा के सामने फैशन एरा शोरूम में लाखो रुपए की चोरी की घटना हुई है। चोरी की घटना उस समय हुई जब पुलिस पिकेट 100 कदम की दूरी पर ड्यूटी पर तैनात थी। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक समेत फोरेंसिक टीम ने छानबीन की है। शामली शहर में स्टेट बैंक मुख्य शाखा के ठीक सामने फैशन एरा शोरूम है।

45 15

इस शोरूम में ब्रांडेड कपड़े, घड़ियां आदि सामान मिलता है। बेसमेंट के अलावा तीन मंजिला इस शोरूम में शुक्रवार रात को चोरी की बड़ी वारदात हुई है। इस शोरूम के बराबर में ही एक बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा है।

बताते है कि रात में किसी समय निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोर फैशन एरा शोरूम में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने डेढ़ लाख रुपये की नगदी, ब्रांडेड घड़ियां, जीन्स-शर्ट, कोट पेंट आदि लाखों का सामान चोरी कर लिया।

चोरी की घटना की जानकारी शनिवार सुबह से शोरूम पे पंहुंचे पर हुई थी। चोरी की घटना के बाद एसपी अभिषेक समेत तमाम अधिकारी, कोतवाली पुलिस, एसओजी, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img