Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

स्टेट चैंपियनशिप में शामली के निशानेबाजों ने जीते 10 पदक

-मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाजों ने जीते पदक

जनवाणी संवाददाता |

शामली:चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन के तत्वावधान में 15वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें एयर राइफल पीप साइट आईएसएसएफ सीनियर स्पर्धा में अभिमन्यु ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। एयर राइफल एनआर स्पर्धा में निखिल मलिक ने यूथ स्पर्धा में रजत पदक और जूनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। एयर पिस्टल एनआर स्पर्धा में चौधरी अवनीश ने रजत पदक, एयर राइफल सब यूथ स्पर्धा में विवेक गौर ने रजत पदक, एयर पिस्टल वूमन एनआर स्पर्धा में शगुन चौहान ने यूथ स्पर्धा व जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक और सीनियर स्पर्धा में रजत पदक समेत शगुन ने 3 पदक जीते हैं।

22 बोर फ्री पिस्टल 50 मीटर टीम इवेंट में आरिश चौधरी, अवनीश, अभिषेक सिंह की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किए। एयर पिस्टल सीनियर टीम स्पर्धा में अभिषेक सिंह, शाहिद चौधरी, अवनीश की टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने सभी विजेता निशानेबाजों को बधाई दी और आगे ओर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। निशानेबाजों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से भी आशीर्वाद लिया। इस मौके पर क्लब कोच नदीम मंसूरी, उपेंद्र मलिक सुनील, अभिजीत, फुरकान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img