- मुख्यमंत्री ने सुंदरीकरण का किया वर्चुअल शिलान्यास
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार के द्वारा ही ‘मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना‘ के तहत थानाभवन के प्राचीन जस्सूवाला प्राचीन महादेव मंदिर, कांधला के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तथा कैराना के गांव इस्सोपुुर टील के ऐतिहासिक स्थलों के सुंदरीकण एवं पर्यटन विकास कार्य का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुर्अल शिलान्यास किया। इस योजना के तहत प्रदेश की हर विधानसभा में एक पर्यटन स्थल का विकास करने का एजेंडा सरकार ने तैयार किया है। योगी सरकार की इस योजना से विलेज टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
चार वर्षो में प्रदेश के विकास को लगे पंख: सुरेश राणा
थानाभवन: ‘मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना’ में चयनित ऐतिहासिक स्थलों के वर्चुअल शिलान्यास के बाद थानाभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि थानाभवन स्थित प्राचीन महादेव मंदिर जस्सूवाला के 48.61 लाख की लागत से होने वाले सुंदरीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत चार वर्षों में प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए कर्ज माफी, गन्ना मूल्य भुगतान, मंडियों के विस्तार व शुल्क में कटौती, परंपरागत उद्यमियों के लिए ओडीओपी योजना, बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना, युवाओं के लिए अभ्युदय कोचिंग व मिशन रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रमों का संचालन कर हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है। योगी सरकार बनने से पहले प्रदेश में 16 मेडिकल कॉलेज थे, मात्र चार साल में योगी सरकार ने 30 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि इलाज के आभाव में किसी को भी ईलाज न होने के कारण मरने नहीं दिया जाएगा। कोरोना कार्यक्रम का संचालन आनंद पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को थानाभवन में राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास होगा।
कार्यक्रम में डा. प्रियम्वदा तोमर सदस्य महिला आयोग , सीडीओ शम्भू नाथ तिवारी, बीएसए गीता वर्मा, एसडीएम संदीप कुमार, बीडीओ पंकज कुमार, व्यापारी नेता सुशील गर्ग, भूपेंद्र चौधरी, राकेश राणा, योगेंद्रपाल, ऋषिपाल फौजी, विशेष सरोहा, रवि गोयल, प्रेम कुमार, वीरेंद्र मादलपुर, पवन तरार, मनोज राणा, सोमवीर,आशाएं, अध्यापिकाएं तथा काफी संख्या मेंं लोग मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में पयर्टन स्थल से बढ़ेगा रोजगार: सांसद
कैराना: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार के द्वारा ही ‘मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना‘ तहत गांव इस्सोपुुरटील के ऐतिहासिक स्थल का सौंदर्यकरण एंव पर्यटन विकास कार्य के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के ही साथ रोजगार के अवसर बढेÞगे। भाजपा सरकार की नीतियों व रीतियों से आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। इस दौरान पूर्व एमएलसी वीरेंद्र सिंह व जिला पंचायत सदस्य अनिल चौहान मौजूद रहे।
चार साल के कार्यकाल में बिना भेदभाव किया काम: विधायक
कांधला: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार के द्वारा ही ‘मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना‘ के अंतर्गत नगर के मौहल्ला रायजाद्गान स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर व शनि धाम के सौंदर्यकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे। मंदिर सौन्दर्यकरण से अतिरिक्त जिले में 5 करोड़ से अधिक लागत के 9 अन्य कार्यों का शिलान्यास किया गया।
प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में बिना भेदभाव के कार्य करते हुए जात पात धर्म से ऊपर उठकर सर्वधर्म समभाव के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक योजना का लाभ सभी को बराबर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार विकास की सुगंध इस सरकार में आनी शुरू हुई है। जिसका लाभ हर वर्ग हर जाति व हर धर्म के व्यक्ति को मिल रहा है।
इस दौरान उन्होंने अपनी विधानसभा में उनके द्वारा 4 वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की एक पुस्तक का भी विमोचन किया। मंच का संचालन गुलशन खन्ना के द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त आजीविका मिशन शैलेन व्यास, बीडीओ शामली प्रवीण कुमार, जवाहर सिंह अधिशासी अभियंता, सलमान जैदी, केके पिलानिया, आईडी सुमन, देवेंद्र कुमार, पूर्णिमा, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, लोकेश गोयल, राजीव जैन, संजय मित्तल, सतबीर वर्मा, सचिन गोयल, मेहरचंद सिंघल, पंकज गर्ग, जितेन्द्र सैनी, तनुज कुमार, मनीष गोयल, दीपक सैनी, रिक्की रावत के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

