- उर्दू की तरक्की के लिए काम करने का आश्वासन दिया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: शायर शादाब जफर शादाब को तरक्की ए फरोग़ ए उर्दू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रफत सऊद ने उनकी अदबी खिदमत के मद्दे नज़र नजीबाबाद का तहसील तहसील प्रभारी नियुक्त किया है।
इस मौके पर तरक्की ए फरोग़ ए उर्दू के राष्ट्रीय सदर डा.रफत सऊद ने उन से ख़्वाहिश जाहिर की है कि वो उर्दू की बका और फरोग़ के लिए काम करते हुए तंजीम की तमाम काविशो को आगे बढायेगे और समय समय उर्दू की महफ़िले और सेमिनार आयोजित कर के उर्दू का दायरा मुआशरे में वसी करेंगे।
नवनियुक्त तहसील प्रभारी नजीबाबाद शादाब जफर शादाब ने तरक्की ए फरोग़ ए उर्दू के नेशनल सदर डा.रफत सऊद को यकीन दिलाते हुए कहा है कि वो उर्दू के फरोग़ के लिए आप की रहनुमाई में काम करने के साथ ही लोगों को तंजीम की ओर से सहायता पहुचाने का काम करेंगे।
शादाब जफर शादाब को तरक्की ए फरोग़ ए उर्दू का नजीबाबाद तहसील अध्यक्ष बनने पर शायर मौसूफ अहमद वासिफ, मौहम्मद आसिम अंसारी, डाक्टर रईस भारती, महताब खां चांद, डाक्टर तैय्यब जमाल, सुहेल शहाब शम्सी, नौशाद अहमद शाद, मुख्तार अहमद शाद, अकरम जलालाबादी, काज़ी विकाऊल हक, सरफराज साबरी, हसीन खां एडवोकेट, शफीउल्लाह खां, नबील फरीदी, मास्टर दिलदार अहमद, जियाउद्दीन अंसारी, दानिश सैफी वगैरा ने मुबारक बाद पेश की है।

