Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: IT शेयरों में तेजी और एशियाई बाजारों के मजबूत संकेतों से Share Bazar में बढ़त, Sunsex और Nifty ऊंचाई पर

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 66.28 अंक चढ़कर 80,670.36 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 42.85 अंकों की बढ़त के साथ 24,627.90 पर खुला।

कुछ देर बाद सेंसेक्स में तेजी और देखने को मिली और यह 205.95 अंक बढ़कर 80,807.55 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 59 अंक चढ़कर 24,643.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

आईटी और ऑटो शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी ओर, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एफआईआई ने जारी रखी बिकवाली

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 1,202.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जिससे बाजार पर हल्का दबाव भी देखा गया।

रुपये में सुधार

घरेलू शेयर बाजारों की मजबूती के साथ रुपया भी मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती के साथ 87.65 पर पहुंच गया। इससे पहले यह 87.70 पर खुला था। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 87.75 पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में मजबूती का माहौल रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार सोमवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33% बढ़कर 66.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन का प्रदर्शन

सोमवार को भारतीय बाजार में बड़ी तेजी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 746.29 अंक या 0.93% की बढ़त के साथ 80,604.08 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 221.75 अंक या 0.91% बढ़कर 24,585.05 के स्तर पर पहुंच गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img