जनवाणी ब्यूरो ।
भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कमजोर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली के दबाव के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 228.43 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,347.81 अंक पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 61.65 अंक या 0.24 प्रतिशत फिसलकर 25,621.65 अंक पर आ गया।
बाजार में गिरावट का असर प्रमुख सेक्टर्स पर भी देखने को मिला। आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में शुरुआती कारोबार में कमजोरी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार पर दबाव बना हुआ है।
विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक आगामी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बाजार की दिशा तय हो सकती है।

