Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांगी कोरोना वैक्सीन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की 20 लाख खुराक सिर्फ तोहफे के तौर पर भेजी। इसके अलावा अनुबंध के तहत भी भारत बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ खुराके भेजेगा। भारत ने बांग्लादेश को सीरम इंस्टीट्यूट, पुणे में बनी कोविशील्ड वैक्सीन भेजी है। 17 दिसंबर, 2020 को बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना और पीएम नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात भी हुई थी।

उस समय पीएम मोदी ने अपनी बांग्लादेशी समकक्ष को भरोसा दिलाया था कि हर जरूरत में भारत उनके साथ है। अब दोनों देशों में कोविड-19 वैक्सीन, टीका वितरण, सह-उत्पादन और बांग्लादेश में टीके भेजने के स्तर पर सहयोग जारी है। श्रीलंका और नेपाल ने भी चीन की कोरोना वैक्सीन को लेकर आशंकाएं जताई थी। वहीं, भारत की वैक्सीन की डिमांड छोटे देशों में काफी बढ़ रही है।

ढाका में मौजूद भारत के राजदूतों के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2020 के आसपास चीन शेख हसीना सरकार के साथ कोरोनावैक की सप्लाई को लेकर एक समझौता करना चाहता था। इस समझौते में एक शर्त यह भी थी कि ढाका को क्लिनिकल ट्रायल में होने वाले खर्च में हिस्सा देना पड़ेगा। ढाका ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया। चीन की तरफ से कहा गया कि बांग्लादेश कोई अपवाद नहीं है क्योंकि सिनोवैक कंपनी से जो भी वैक्सीन खरीदेगा उसके लिए शर्त एक जैसी ही हैं।

इसके बाद ढाका ने चीन को पीठ दिखाते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बनाई कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए मोदी सरकार से समझौता किया। 3 करोड़ में से 3 लाख खुराक भारत अभी तक बांग्लादेश को भेज चुका है। भारत अभी तक सात पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन की 50 लाख खुराकें दे चुका है। सबसे पहले भारत ने 20 जनवरी को भूटान को कोरोना वैक्सीन भेजी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img