Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

शेखर सुमन ने लगाई महफिल, कव्वाली गाते हुए खोली घरवालों की पोल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। शो में अर्चना गौतम से लेकर साजिद खान तक, कई कंटेस्टेंट्स खूब सुर्खियों में रहे। बिग बॉस में तो कभी कोई किसी को गाली दे रहा है तो हाथापाई तक नौबत पहुंच जाती है। इसके बाद जहां शुक्रवार और शनिवार को सलमान खान घरवालों के साथ मस्ती करने के साथ उनकी गलतियों पर जमकर क्लास भी लगाते हैं। वहीं हर रविवार को शेखर सुमन के आते ही बिग बॉस के घर का माहौल भी खूब हल्का हो जाता है, लेकिन इस बार बिग बॉस के घर का मौसम संगीत से सुहाना होने वाला है। दरअसल इस बार शेखर सुमन सभी प्रतिभागियों को कव्वाली सुनाते नजर आएंगे।

बिग बॉस के शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें शेखर सुमन कव्वाली की महफिल सजाए हुए नजर आ रहे हैं। उनकी कव्वाली भी बेहद खास है, गाते-गाते मजेदार अंदाज में शेखर सुमन ने सभी घर वालों की पोल भी खोल दी। जिस पर सभी जमकर ठहाके लगाते और हंसते नजर आए।

83

इस लेटेस्ट प्रोमो के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि शेखर सुमन सबसे पहले शालीन के चिकन से शुरू करते हैं और फिर वह कहते हैं बिग बॉस के घर में सब नेक हैं लेकिन अंदर से सब फेंक हैं। झगड़े में ये लोग सीधे गाली पर आते हैं…कचरा है कचरा। इस दौरान उन्होंने अर्चना से लेकर टीना तक की पोल खल दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img