जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर का बीएससी बायोअन्तिम वर्ष परीक्षा का परिणाम एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा घोषित किया गया।
बीएससी बायो अन्तिम वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। शिफा मरियम ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिबा परवीन ने 77 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा रूसदा ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्रात किया।

