जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: रविवार की रात्रि ग्राम कासमपुर लेखराज में सट्टा लगाने आये मौहल्ला ईदगाह निवासी मुन्ने को गांव की विमला देवी ने अपने घर के सामने बाइक खड़ी करने को मना किया था।
जिस पर मुन्ने ने अपने साथियों को बुलाकर विमला के घर में घुसकर तोडफोड़ करते हुए गृह स्वामिनी विमला देवी, गर्भवती योगिता व बलराम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।
बुधवार को पीड़िता विमला देवी ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची और पुलिस पर कार्यवाही में रूचि न लेने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर मुंशफ 9927141994

