Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

ट्रेन की चपेट में आकर शिक्षामित्र की मौत

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: चांदपुर से धनोरा जाने वाले रेलवे ट्रैक पर स्थित ग्राम मिर्जापुर बेला के सामने ट्रेन की चपेट में आकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र की मौत हो गई । ग्राम मिर्जापुर बेला निवासी कौशल कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में तैनात था। शुक्रवार की सुबह वह बाइक लेकर घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। कुछ ही देर बाद परिजनों को कौशल का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने की जानकारी मिली तो उनमें कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अंतः परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया । शिक्षामित्र की बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ी मिलने से घटना के हत्या या आत्महत्या होने में पुलिस उलझ गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img