Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, अपने मकान में सो रहा था शिक्षामित्र

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: मकान में सो रहे शिक्षामित्र की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। शिक्षामित्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षामित्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । ग्राम सलेमपुर निवासी शिक्षा मित्र रानू गांव के बाहर बने अपने मकान में सो रहा था ।बीती रात्रि करीब 1:00 बजे किसी अज्ञात युवक ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई।

शिक्षामित्र को गोली मारने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाल धर्मेन्द्र सोलंकी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सर्वम सिंह ने घटना की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...
spot_imgspot_img