Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Sholay: सिडनी महोत्सव में ‘शोले’ का धमाकेदार प्रीमियर, ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ नया रूप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ का नाम आते ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह आ जाता है। 1975 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा था। इसके डायलॉग्स और किरदार आज भी लोगों की जुबां पर हैं। अब फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। ‘शोले’ का प्रीमियर जल्द ही सिडनी के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFS) में किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार फिल्म को एक नए अंदाज और विशेष प्रस्तुति के साथ दिखाया जाएगा।

सिडनी के भारतीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी फिल्म

आयोजकों ने बताया कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक ‘शोले’ को सिप्पी फिल्म्स के सहयोग से फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा 4K में निर्मित किया गया है। यह फिल्म 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सिडनी के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFS) में दिखाई जाएगी। बता दें कि, इसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

मीतू भौमिक लांगे ने अपने विचार किए प्रकट

महोत्सव के निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, ‘शोले एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह भारतीय कहानी, स्मृति और मिथक के ताने-बाने में बुनी गई है। इतने वर्षों के बाद, इसके क्लाइमैक्स को वापस लाना, न केवल एक अलग अंतिम दृश्य को पुनर्स्थापित करना है, बल्कि निर्माताओं के एंगल को फिर से स्थापित करने जैसा है। ‘शोले’ के 50 वर्ष पूरे होने पर हम सिनेमा को चुनौती देने, टिके रहने के साहस का सम्मान करते हैं। हमें खुशी है कि सिडनी के दर्शक अब फिल्म को वैसे ही देखेंगे जैसे इसे हमेशा से देखा जाना चाहिए था।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img