Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘हेरा-फेरी 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म को लेकर रोज कुछ न कुछ नया आता रहता है। अभी हाल ही में खबर आई है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में वापसी हो सकती है। जिसके बाद से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इसके बाद अब अक्षय कुमार की मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। जिसे जानने के बाद फैंस की खुशी डबल हो जाएगी।

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपनी मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ से जुड़ा एक नया अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। अपनी इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आज मराठी फ़िल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिये सौभाग्य है। मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और माँ जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करुंगा !’ उनके इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। अब फैंस को अक्षय कुमार की मराठी फिल्म का इंतजार कर रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म है।

अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा ओह माय गॉड 2, कैप्सूल गिल और सेल्फी जैसी फिल्मों मे नजर आने वाले है। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रक्षाबंधन और राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब देखना होगा ये नई मराठी फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img