Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

जल्द ही शुरू होगी गोलमाल-5 की शूटिंग, इस एक्टर ने कही यह बात!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। डायरेक्टर रोहित शेट्ट फिल्म अक्सर ही पर्दे पर जादू बिखेर कर चली जाती हैं। अब चाहे वो कॉमेडी हो या थ्रीलर। हालांकि रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस ने ऐसा को धमाल नहीं मचाया। इसी दौरान एक खबर आई है कि, रोहित शेट्टी एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए पुराना जादू तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल-5 की तैयारी शुरू करने वाले हैं। बता दें कि, इस फिल्म का एलान रोहित शेट्टी कर चुके थे।

56 3

उधर, मीडिया से बातचीत के दौरान श्रेयस तलपड़े ने कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि हम लोग भी गोलमाल-5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना की शुरुआत से ठीक पहले रोहित और अजय ने फिल्म की अगली किश्त का ऐलान किया था।

57 3

बदकिस्मती से कोविड आया और चीजें बदल गईं। सच कहूं तो हमें नहीं पता कि कहानी क्या है सिर्फ रोहित ही इस बारे में जानते हैं। तो जब वो हमें बुलाएंगे और इस बारे में बताएंगे तब ही मैं फिल्म की कहानी को लेकर बात कर पाउंगा लेकिन हां हम बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं’।

58 2

वहीं फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए श्रेयस ने कहा कि, ‘सेट पर हर रोज पार्टी का माहौल होता था। इसका पूरा श्रेय हमारे कैप्टन रोहित शेट्टी को जाता है क्योंकि उनकी वजह से सेट्स पर हमेशा जिंदादिली का माहौल रहता था।

59 1

मैंने कहीं पढ़ा था कि जबतक रोहित फिल्में बनाएंगे वो गोलमाल की फिल्में भी बनाते रहेंगे। हम भी जब तक इंडस्ट्री में हैं चाहते हैं कि वो ऐसा करते रहे क्योंकि ये बेहद ही रिफ्रेशिंग होता है जब आप अपने प्यारे दोस्तों से मिलते हैं’।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img