Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

सपा महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, प​ढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अखिलेश यादव आगरा की बाह सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे। यहां रामजी सुमन मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। इस वक्त अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा आपस में बातचीत कर रहे थे। यह बात रामजीलाल को पसंद नहीं आई।

आगरा की बाह विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। मंच पर उस समय अजीबोगरीब सा माहौल हो गया जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा पर मंच पर तमाचा दिखा दिया। यह देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल, अखिलेश यादव आगरा की बाह सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे। यहां रामजी सुमन मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। इस वक्त अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा आपस में बातचीत कर रहे थे। यह बात रामजीलाल को पसंद नहीं आई।

उन्होंने दो बार जिला अध्यक्ष को अपने भाषण के बीच में इशारा करके बात करने से मना किया। लेकिन जब जीतेंद्र वर्मा ने अखिलेश से बात करना बंद नहीं किया, तो रामजीलाल माइक छोड़कर जिला अध्यक्ष के पास आए और तमाचा दिखा दिया।

हंस पड़े अखिलेश यादव

रामजीलाल के तमाचा हटाने के बाद जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की हंसी छूट गई और दोनों जोर जोर से हंसने लगे। इसके बाद दोनों ने बातचीत भी करना बंद कर दिया।

अखिलेश ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना

इसके बाद अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला तो साथ ही सीएम योगी को भी निशाने पर रखा। अखिलेश ने किसानों के साथ ही युवाओं को भी रिझाने के लिए वादों के तीर खूब चलाए। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आए तो यूपी में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे। अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने ये भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम वोडका प्लांट भी लगवाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img