Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

नकली एनइएफटी भुगतान दर्शाकर सोने की अंगूठी ठगी

जनवाणी संवाददाता

बड़ौत: नगर के घटा बाजार स्थित ज्वेलर्स को सोने की अंगूठी का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से दिखाकर ठग ने सोने की अंगूठी ले ली। अंगूठी को उंगली में पहन कर ठग फरार हो गया। इस ठगी का बाद में ज्वेलर्स को पता लगा तो उसने खोजबीन की लेकिन थक का कोई पता नहीं चल पाया था।

बड़ौत कस्बा निवासी अजय कुमार जैन ने रविवार को बताया कि व‌र्द्धमान ज्वैलर्स के नाम से नगर के घट्टा बाजार में दुकान कर रखी है। 17 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ग्राहक आया। जो अपना नाम खान साहब और कोलकाता का रहने वाला बताया था।उसने एक सोने की अंगूठी ली, जिसकी कीमत 29 हजार आठ सौ रुपये है। उसने अपने मोबाइल से एनइएफटी से पेमेंट करना बताया और अंगूठी लेकर चला गया।

पेमेंट चेक करने पर पता चला कि पेमेंट नहीं आया हैं। उन्होंने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। आरोप है कि आरोपित व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी करके सोने की अंगूठी लेकर रफूचक्कर हो गया।

यह व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने बड़ौत कोतवाली पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत भी की थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोने की अंगूठी बरामद कराने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img