Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

श्रद्धा हत्याकांड: आगबबूला हुए संजय राउत, बोले- खुलेआम दी जाए फांसी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस से सनसनी फैल गई है। अब इस मामले में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई नेता कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।

राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही उतरना पड़ेगा। बता दें कि संजय राउत हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में आफताब अमीन पूनावाला (28) ने आज से पांच महीने पहले अपनी महिला मित्र श्रद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। लड़की के पिता की शिकायत के बाद मामला का पता चला।

आफताब ने क्यों की थी श्रद्धा की हत्या?

श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...
spot_imgspot_img