जनवाणी ब्यूरो |
ऋषिकेश: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) ने श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम एवं श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, उखीमठ कार्यालय सहित मंदिर समिति देहरादून कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी विश्राम गृहों तथा कार्यालयों, संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों में उत्साह पूर्वक झंडारोहण किया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के पर्व के दिन मंदिरों में देश की खुशहाली हेतु प्रार्थना की तथा विशेष पूजा-अर्चना भी संपन्न की गयी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में सभी श्रद्धालुओं, तथा मंदिर समिति कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर झंडारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर बीकेटीसी के नवनियुक्त मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल झंडारोहण कार्यक्रम में विशेष रूप से भागीदार रहे अपने संबोधन में मुख्य कार्याधिकारी ने श्री बदरीनाथ धाम के सिंह द्वार पर झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी तीर्थयात्रियों, हक हकूकधारियों- तीर्थ पुरोहितगणों तथा मंदिर समिति अधिकारियो- कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद मुख्य कार्याधिकारी ने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की इससे पूर्व मुख्य कार्याधिकारी आज प्रात: भगवान श्री बदरीविशाल की महाअभिषेक पूजा में शामिल हुए इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से बीते कल बुधवार शाम को महाभिषेक का अग्रिम शुल्क भी अदा किया।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पश्चात मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति के बस टर्मिनल तथा विश्राम गृहों कार्यालयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, रविन्द्र भट्ट एवं विवेक थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, केदार सिंह रावत, भागवत मेहता, नरेंद्र खाती, अनुसुइया नौटियाल, संजय भंडारी, दीपक सयाना, दिनेश भट्ट, विकास सनवाल, राहुल मैखुरी, अमित डिमरी आदि मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ धाम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रभारी केदारनाथ मंदिर यदुवीर पुष्पवान ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, पुष्कर रावत, विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

