- विद्यालय पहुंचने पर विजेता छात्राओं का स्वागत
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में पहुंचने पर प्रधानाचार्या ने विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।
जनपद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न हुई। जिसमें श्री जैन कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनमें अनम, ईफा मलिक ने ज्यामितिय आकृतियों के विभिन्न खेलों का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अर्पणा पाल तथा गिनिषा ने सीनियर वर्ग में सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किया। उन्होंने गुप्त संख्या जैसे खेलो का प्रदर्शन किया। छात्राओं के गणित संबंधी नवीन खेलों की निर्णायक मंडल ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रथम पुरूस्कार के रूप में छात्राओं को प्रमाण पत्र, ट्राफी तथा पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र ट्राफी व एक हजार रुपये नकद दिए गए। प्रधानाचार्य डा. रूचिता ढ़ाका द्वारा कॉलेज पहुंचने पर छात्राओं तथा मार्गदर्शक शिक्षिका रूमा गर्ग का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

