जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: श्री साईं सेवा परिवार समिति के अध्यक्ष सौरव बब्बर ने कहा कि भारतीय संस्कृति महान है और हमारे यहां यह भी कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। नारी को सर्वथा सम्मान मिलना चाहिए।
सौरव बब्बर समिति की ओर से पुराने शहर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि-महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं।
वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। समारोह में करीब एक दर्जन ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने-अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष हैं और उल्लेखनीय काम कर चुकी हैं। इनमें मोना बब्बर, नीलम सरीन व पूजा, अदिति, वर्षा, रोशनी का नाम उल्लेखनीय है। समारोह में सौरव बब्बर के अलावा राजकुमार, सोनू व धनप्रकाश आदि मौजूद रहे।

